ePaper

विधवा ने बालात्कार, ठगी व मारपीट का पड़ोसी पर लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 14 Oct 2025 7:51 PM (IST)
विज्ञापन
विधवा ने बालात्कार, ठगी व मारपीट का पड़ोसी पर लगाया आरोप, प्राथमिकी दर्ज

सदर थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय विधवा के साथ बलात्कार, ठगी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने पड़ोसी अमन कुमार (22 वर्ष) और उसके परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाया हैं.

विज्ञापन

किशनगंज.सदर थाना क्षेत्र में एक 26 वर्षीय विधवा के साथ बलात्कार, ठगी और मारपीट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पीड़िता ने अपने पड़ोसी अमन कुमार (22 वर्ष) और उसके परिवार के सदस्यों पर गंभीर आरोप लगाया हैं. पीड़िता के अनुसार अमन ने शादी का झांसा देकर तीन साल तक उनके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया. पांच लाख रुपये की ठगी की और 28 भरी सोने-चांदी के गहने ठग लिए. इतना ही नहीं, अमन पर उनकी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी को भगाकर शादी करने का भी आरोप है. पीड़िता ने बताया कि 31 मई 2022 को एक कार दुर्घटना में उनके पति मोहम्मद असीम और बेटी महिरून निशा की मृत्यु हो गई थी. इस हादसे ने उन्हें आर्थिक और भावनात्मक रूप से तोड़ दिया. अपने बेटे की परवरिश के लिए उन्होंने उसे अपनी मां के पास छोड़ा और स्वयं सोयाबीन फैक्ट्री में काम शुरू किया. इसी दौरान अमन ने सहानुभूति का दिखावा कर उनके घर आना-जाना शुरू किया. पीड़िता का आरोप है कि अमन ने जबरन उनके घर में घुसकर शारीरिक संबंध बनाया और शादी का वादा किया. इसके बाद वह लगातार उनका शारीरिक शोषण करता रहा. पति की मृत्यु के बाद मिले पांच लाख रुपये के बीमा क्लेम को भी अमन ने बिजनेस शुरू करने के बहाने हड़प लिया और उनके गहने भी ले लिए. पीड़िता ने बताया कि हाल ही में अमन ने उनकी 15 वर्षीय नाबालिग भतीजी नजरून निशा को भगाकर उससे शादी कर ली. जब 8 अक्टूबर 2025 को पीड़िता इसकी शिकायत करने अमन के घर पहुंची, तो अमन, उसकी मां कविता देवी, पिता सुनील देवनाथ, पत्नी कुसुम देवी, भाई कमल और रोहित देवनाथ ने मिलकर उन्हें गालियां दीं और बेरहमी सेउसके साथ मारपीट किया. अमन की मां ने बाल पकड़कर जमीन पर गिराया, जबकि अमन ने हंडा से उनके सिर पर वार कर घायल कर दिया. पीड़िता ने पुलिस में अमन और उसके परिवार के खिलाफ बलात्कार, ठगी, मारपीट और नाबालिग से शादी के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराया है. उनके पास अमन के साथ बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग भी सबूत के रूप में मौजूद है. पीड़िता ने पुलिस से अभियुक्तों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. महिला थाना अध्यक्ष सुनीता कुमारी ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है. पुलिस ने आश्वासन दिया है कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन