इंदरपुर गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

Updated:
विज्ञापन
इंदरपुर गांव में पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई.

विज्ञापन

-पशु चिकित्सा शिविर में 342 पशुओं का हुआ इलाज पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के रायपुर पंचायत अंतर्गत इंदरपुर गांव में शुक्रवार को पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय अर्राबाड़ी द्वारा शुक्रवार को 76वीं किसान संवाद एवं पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया.कार्यक्रम के आयोजक डॉ शशि पाल एसोसिएट प्रोफेसर ने बताया कि कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय अधिष्ठाता डॉ चंद्रहास के दिशा-निर्देश में किया गया.जिसका उद्देश्य पशुपालकों के द्वार पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का प्रयास करना है.इस दौरान पशुपालक परिवारों से संपर्क कर पशुपालन से संबंधित वैज्ञानिक गतिविधियों एवं पशुपालन महाविद्यालय में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी दी गई.इस अवसर पर आयोजित पशुचिकित्सा शिविर में 105 पशुपालकों के 342 छोटे-बड़े पशुओं में शल्य चिकित्सा, कृमि की समस्या,त्वचा संबंधी बीमारियां,भूख न लगने की समस्या,गर्भ की जांच,प्रजनन आदि से संबंधित समस्याओं का इलाज कर उचित परामर्श दिया गया तथा बीमारियों के निदान से संबंधित दवाइयों,खनिज तत्वों, कृमिनाशकों का निःशुल्क वितरण किया गया. इस अवसर पर वैज्ञानिकों ने पशुओं का रख-रखाव, टीकाकरण एवं कृत्रिम गर्भाधान का महत्व जैसे विषयों से पशुपालकों को अवगत कराते हुए वैज्ञानिक पद्धति से पशुपालन करने की अपील की गई.किसान संवाद कार्यक्रम में पशुपालकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया एवं पशुपालन से संबंधित समस्याओं के निराकरण के प्रयास के लिए वैज्ञानिकों एवं महाविद्यालय का आभार व्यक्त किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन