लापता दो नाबालिग लड़कियां पूर्णिया से बरामद

Updated at : 02 Mar 2025 8:14 PM (IST)
विज्ञापन
लापता दो नाबालिग लड़कियां पूर्णिया से बरामद

लापता दो नाबालिग लड़कियां पूर्णिया से बरामद

विज्ञापन

किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र से 21 फरवरी को लापता हुई दो नाबालिग लड़कियों को सदर पुलिस ने पूर्णिया से बरामद किया है. दोनों को बरामद कर रविवार को किशनगंज लाया गया. नाबालिग लड़कियों को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल ले जाया गया. शहर के दिलावरगंज की रहने वाली दो नाबालिग लड़कियां 21 फरवरी को लापता हो गई थी. नाबालिग लड़की के परिजनों ने अपनी बच्ची के अपहरण की आशंका जताते हुए 21 फरवरी को सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई थी. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद पुलिस दोनों नाबालिग लड़कियों की खोजबीन में जुट गई थी. बरामद नाबालिग लड़की 21फरवरी को संध्या में अपने घर से अपनी सहेली के साथ घूमने निकली थी. तीन सहेलियां एक साथ घूमने निकली थी।कुछ देर बीत जाने के बाद एक नाबालिग लड़की घर वापस आ गई थी. लेकिन अन्य दो नाबालिग लड़कियां घर वापस नहीं लौटी थी. इसके बाद परिजनों को अपनी बच्ची के अपहरण की आशंका हुई थी. अपहरण की आशंका होने पर परिजन द्वारा थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई गई थी. इसके बाद से ही पुलिस बरामदगी में जुटी हुई थी. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण का मामला दर्ज करवाया गया है. पुलिस घटना की छानबीन कर रही है. इसी क्रम में दोनों नाबालिग लड़कियों की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही इन्हें बरामद कर लिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन