पुलिस टीम पर हमले के आरोपित दो शराब तस्कर को जेल

सदर थाना की पुलिस टीम पर हमला किये जाने के मामले में गिरफ्तार पिता बाबू लाल बोरो व रितु कुमारी धर्मगंज मझिया रोड निवासी को जेल भेजा दिया गया.
किशनगंज.सदर थाना की पुलिस टीम पर हमला किये जाने के मामले में गिरफ्तार पिता बाबू लाल बोरो व रितु कुमारी धर्मगंज मझिया रोड निवासी को जेल भेजा दिया गया. वहीं मामले में दो और आरोपितों के विरुद्ध सदर थाने में प्राथमिकी दर्ज करवायी गई है. पुलिस अब अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है. दरअसल 28 अप्रैल को पुलिस को शराब बेचे जाने की सूचना मिली थी. सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची. छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपित के घर मे बने तहखाने से 15 लीटर 765 एमएल शराब बरामद की. पुलिस की टीम को देखते ही शराब तस्कर पुलिस टीम पर शराब की बोतलों से हमला करने लगे. घटना में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया. हमले में अवर निरीक्षक स्वाति पटेल, अवर निरीक्षक रवि शंकर, अवर निरीक्षक अंकित सिंह को हल्की चोटें आयी. वही अवर निरीक्षक कुंदन कुमार को भी छोटे आयी. महिला पुलिस अवर निरीक्षक स्वाति पटेल को हांथ में चोट आयी है.प्रशिक्षण में कोचाधामन प्रखंड के 40 किसानों ने कराया पंजीकरणफोटो 1 प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते वरीय वैज्ञानिक डा राजीव सिंह व अन्य
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










