जीविका दीदीयों को किश्तों में दी जायेगी दो लाख की राशि: डीएम

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत, मेची सभागार जिला परिषद में सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया
-मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का वीडियो कांफ्रेंस कार्यक्रम आयोजित -इस योजना से मिली राशि से सदर प्रखंड के बेलवा पंचायत की लाडली बेगम ने नाश्ता की दुकान किया शुरू किशनगंज मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत, मेची सभागार जिला परिषद में सोमवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने भाग लिया. इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत बिहार के पच्चीस लाख लाभार्थी के खाते में दो हजार पांच सौ करोड़ की राशि भेजी. लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि अंतरण की गई. किशनगंज की महिलाएं, वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ीं. इस मौके पर जिला पदाधिकारी विशाल राज ने महिलाओं को इस योजना से मिली राशि से स्वरोजगार के साधन विकसित करने को कहा. उन्होंने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि किशनगंज की जीविका दीदियों ने इस योजना की राशि से पशुपालन, सूक्ष्म उद्यम इत्यादि कार्य शुरू किए हैं. उन्होंने कहा कि इस योजना की लाभार्थी दीदियों को उद्यम शुरू करने पर आकलन उपरांत आगे और किश्तों में दो लाख रुपया तक दिये जाएंगे. जिससे वे अपने स्वरोजगार को और आगे बढ़ा सकेंगी. इस मौके पर उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार झा मुख्य नगर पार्षद किशनगंज नगर परिषद इंद्रदेव पासवान भी उपस्थित थे. कहा गया कि इस राशि से महिलाएं किराना, मनिहारा, सब्जी, कपड़ा सिलाई, चाय-नाश्ता जैसे सूक्ष्म उद्यम, पशुपालन इत्यादि क्षेत्रों में रुचि अनुसार स्वरोजगार शुरू कर रही हैं. जीविका की डीपीएम अनुराधा चंद्रा ने बताया कि किशनगंज में इस योजना के तहत लगभग तीन लाख चार हजार से अधिक लाभार्थियों के बैंक खाते में राशि भेजी गई है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से प्राप्त राशि से बहादुरगंज प्रखंड के गांगी पंचायत की कुलसुम बेगम ने चूड़ी बेचने का व्यवसाय शुरू किया है. वे कहती हैं कि चूड़ी बिक्री के काम से उन्हें नियमित आमदनी होने लगी है. घर में दो पैसा आने लगा है. मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना का लाभ लेकर वे खुश हैं. किशनगंज सदर प्रखंड के बेलवा पंचायत की लाडली बेगम ने चाट, चाउमीन की दुकान शुरू किया है. ऐसे ही अन्य महिलाएं भी इस योजना का लाभ लेकर स्वरोजगार का साधन विकसित कर रही हैं. महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण से पूरा परिवार खुशहाल होता है. सभी सात प्रखंड मुख्यालय, संकुल संघ, ग्राम संगठन में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया. जहां जीविका दीदियां एवं अन्य महिलाएं प्रोजेक्टर, टेलीविजन, टैब इत्यादि माध्यम से इस कार्यक्रम से जुड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




