विज्ञान व गणित के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
विज्ञान व गणित के शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण

प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा के लिए विज्ञान और गणित के शिक्षकों को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया

विज्ञापन

ठाकुरगंज प्रोजेक्ट-आधारित शिक्षा के लिए विज्ञान और गणित के शिक्षकों को ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय में बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया. जिसमें उन्हें प्रोजेक्ट-आधारित प्रशिक्षण की विधियां सिखाई गई. इस दौरान बीईओ अवधेश कुमार शर्मा ने बताया कि इस एक दिवसीय प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को आधुनिक शिक्षण पद्धतियों से अवगत कराना और उन्हें कक्षा में प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए तैयार करना था. इस प्रशिक्षण में शिक्षकों को समझाया जाता है कि कैसे पीबीएल छात्रों को सक्रिय रूप से सिखाने में मदद करता है और उन्हें केवल छात्र न रहकर सीखने की प्रक्रिया में नेतृत्व करने के लिए प्रोत्साहित करता है. वहीं इस कार्यशाला में करुण कुमार, फ़तुल बारी, सूर्य नारायण यादव, रंजीत रंजन, महफूज जावेद, भीम रजक, श्याम यादव, विनोद कुमार आदि प्रधानाध्यापक सहित विज्ञान एवं गणित के शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन