ट्रक की ठोकर से ट्रैक्टर गिरा पुल के नीचे

Updated:
विज्ञापन
ट्रक की ठोकर से ट्रैक्टर  गिरा पुल के नीचे

ट्रक की ठोकर से ट्रैक्टर गिरा पुल के नीचे

विज्ञापन

कोचाधामन. किशनगंज-बहादुरगंज मुख्य सड़क पर स्थित धनपुरा पुल पर ट्रक की ठोकर से एक ट्रैक्टर ट्राली समेत पुल के नीचे खाई में जा गिरा. घटना से ट्रैक्टर चालक आंशिक रूप से घायल हो गए. घटना को अंजाम देकर भाग रहे ट्रक को पुलिस ने जनता कन्हैयाबाड़ी में पकड़ लिया. ट्रैक्टर ट्राली में नमक लदा हुआ था. ट्रैक्टर संख्या डब्ल्यू बी 59 ए 1479 जो किशनगंज से बहादुरगंज की ओर जा रहा था कि तभी धनपुरा पुल पर एक ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी, जिससे ट्रैक्टर ट्राली सहित अनियंत्रित होकर पुल के नीचे खाई में जा गिरा. लोगों ने विभाग से धनपुर पुल पर रेलिंग लगवाने की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन