स्वीटी सिंह पर पार्टी ने पांचवीं बार जताया भरोसा

राजनीति में स्वीटी सिंह करीब दो दशक से सक्रिय है.लेकिन मामूली अंतर के वोट से कई बार पिछड़ गई.
किशनगंज.काफी जद्दोजहद और खींचतान के बाद भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने पूर्व प्रत्याशी स्वीटी सिंह पर पांचवीं बार भरोसा जताया है.मंगलवार दोपहर में पार्टी ने इसकी आधिकारिक घोषणा की जिसके बाद उन्हें लगातार बधाई मिल रही है.राजनीति में स्वीटी सिंह करीब दो दशक से सक्रिय है.लेकिन मामूली अंतर के वोट से कई बार पिछड़ गई. पहली बार साल 2010 में मात्र 264वोट साल 2015 और 2019 के उपचुनाव में करीब आठ हजार वोट तथा साल 2020 के विधानसभा चुनाव में 1300 वोट से पिछड़ गई थी.स्वीटी सिंह ने अपने राजनीति की शुरुआत साल 2006 में की थी जब जिला परिषद सदस्य के रूप में निर्वाचित होकर जिला परिषद अध्यक्ष बनी फिर 2011 के पंचायत चुनाव में एक बार फिर जिला पार्षद के रूप में चुनी गई.उसके बाद भाजपा ने सीमावर्ती किशनगंज जिले में महिला उम्मीदवार के रूप में स्वीटी सिंह को मैदान में उतारा लेकिन मामूली अंतर से वो विधानसभा पहुंचने से रह गई.एक बार फिर भाजपा ने उस पर भरोसा जताया है.उनके पति सिकंदर सिंह ने 1995 के विधानसभा चुनाव में जिले में भाजपा का खाता खुलवाया था और पहली बार भाजपा ठाकुरगंज में जीत दर्ज की थी.प्रभात खबर से बातचीत में स्वीटी सिंह ने कहा कि पार्टी और नेतृत्व ने उन पर भरोसा किया है किशनगंज और पोठिया की जनता इस बार निराश नहीं करेगी.उन्होंने टिकट के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,गृह मंत्री अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,और बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डा दिलीप कुमार जायसवाल का आभार जताया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




