ePaper

वृद्धजन के अनुभव से ही नई पीढ़ी का होगा विकास

Updated at : 27 Sep 2025 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्धजन के अनुभव से ही नई पीढ़ी का होगा विकास

शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया

विज्ञापन

किशनगंज शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर बुनियाद केंद्र में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे वृद्धजनों का जिला प्रबंधक नूरी बेगम एवं तकनीकी कर्मी मो नौशाद आलम, आलोक कुमार वर्मा, मो. असीम कमर एवं महताब अंसारी द्वारा माला अर्पण कर भव्य स्वागत किया गया. इस अवसर पर जिला प्रबंधक ने कहा कि वृद्धजन समाज की अमूल्य धरोहर हैं. उनके अनुभव, मार्गदर्शन एवं आशीर्वाद से ही नई पीढ़ी सही दिशा में आगे बढ़ सकती है. तकनीकी कर्मियों द्वारा योजनाओं के आवेदन की प्रक्रिया, पात्रता मानदंड तथा लाभ उठाने के लिए आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी वृद्धजनों को विस्तारपूर्वक उपलब्ध कराई गई. इस अवसर पर उपस्थित वृद्धजनों ने इस सम्मानजनक पहल के लिए जिला प्रशासन एवं बुनियाद केंद्र के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि ऐसे आयोजन से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है तथा वृद्धजनों का आत्मबल भी बढ़ता है. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों के जीवन में सम्मान, सुरक्षा और जागरूकता सुनिश्चित करना तथा उन्हें सामाजिक एवं सरकारी योजनाओं से सीधे जोड़ना था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन