ठाकुरगंज डिग्री कालेज के शिक्षकों के वेतन भुगतान का उठाया मामला

Updated:
विज्ञापन
ठाकुरगंज डिग्री कालेज के शिक्षकों के वेतन भुगतान का उठाया मामला

ठाकुरगंज डिग्री कालेज के शिक्षकों के वेतन भुगतान का उठाया मामला

विज्ञापन

ठाकुरगंज. पूर्णिया विश्वविद्यालय की पांचवीं सिनेट व सिंडीकेट की बैठक में सीनेट सदस्य सह पार्षद अमित सिन्हा व रितेश यादव ने कुलपति प्रोफेसर विवेकानंद सिंह के समक्ष ठाकुरगंज डिग्री कालेज के शिक्षकों के वेतन न मिलने का मामला उठाया. इस बाबत बयान जारी कर अमित सिन्हा व रितेश यादव ने बताया कि मो हुसैन आजाद नेशनल डिग्री कालेज में विगत पांच सत्र से अधिक समय से शिक्षकों को वेतन नहीं मिल रहा है.जिससे शिक्षकों को आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं. जिससे उनकी स्थिति लगातार दयनीय होती जा रही है.जिसका जल्द समाधान को ले कार्रवाई की जाए. डिग्री कालेज के छात्रों को आनलाइन फार्म भरने में तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ रहा है.जिससे लगातार छात्र -छात्रा परेशान हो रहे हैं.जिसका समाधान जल्द करना अनिवार्य है. महाविद्यालय स्तर पर खेलकूद का आयोजन डिग्री कालेज में किया जाए.ताकि अध्ययनरत छात्र -छात्राओं की खेल प्रतिभा आगे बढ़ सके. डिग्री कालेज में नई कमेटी का जल्द गठन करने के दिशा में प्रयास किया जाए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन