अकीदतमंदों ने अता की अलविद जुमे की नमाज

Updated at : 20 Mar 2026 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
अकीदतमंदों ने अता की अलविद जुमे की नमाज

मसाजिद के साथ-साथ खुले स्थलों में भी नमाज़ियों की बड़ी तादाद देखी गई.

विज्ञापन

किशनगंज रमजान के आखिरी जुमे के मौके पर अलविदा जुमा की नमाज अदा की गयी. अकीदतमंदों ने नमाज के बाद भाईचारा व खुहशाली की दुआ की. शहर व जिले के सभी मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा करने को लेकर विशेष व्यवस्था की गयी थी. रमजान माह के अलविदा जुमा के नमाज के लिए शहर के सभी मस्जिदों में साफ-सफाई की गई थी. नमाज के बाद नमाजियों ने कहा कि रमजान के महीने में अल्लाह की रहमत बंदों पर खूब बरसती है. अलविदा जुमे की नमाज के दौरान मस्जिदों के आस-पास मजिस्ट्रेट व पुलिस बल भी तैनात किए गए थे. शहर के जामा मस्जिद, छोटी घास पट्टी मस्जिद, कचहरी मस्जिद, पश्चिम पाली मस्जिद, खगड़ा मस्जिद सहित तमाम मस्जिदों में अलविदा जुमा की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई. ठाकुरगंज प्रतिनिधि के अनुसार मुकद्दस माह-ए-रमज़ान के आख़िरी जुमा पर आज शहर में अलविदा नमाज़ (जुमातुल विदा) बड़ी अकीदत, एहतराम और खशू-ओ-खुज़ू के साथ अदा की गई. इस मौके पर मसाजिद के साथ-साथ खुले स्थलों में भी नमाज़ियों की बड़ी तादाद देखी गई. ठाकुरगंज में सुबह से ही नमाज़ के लिए लोगों की आमद शुरू हो गई थी. तय वक्त पर हजारों रोज़ेदारों ने सफ़बंदी (कतारबद्ध होकर) नमाज़ अदा की और मुल्क में अमन-ओ-अमान, तरक्की और खुशहाली के लिए दुआएं मांगीं. नमाज़ के दौरान पूरा माहौल इबादत में डूबा नजर आया. इस दौरान उलेमा-ए-कराम ने अपने खुत्बे में फरमाया कि रमज़ान हमें सब्र, तक़वा और इंसानियत का दर्स देता है, जिसे हमें अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी में अपनाना चाहिए. उन्होंने आपसी भाईचारे और मोहब्बत को मजबूत करने पर भी जोर दिया. भीड़ को देखते हुए इंतज़ामिया और पुलिस प्रशासन की जानिब से मुकम्मल इंतजाम किए गए थे. जगह-जगह पुलिस बल तैनात रहा, जिससे नमाज़ पुरअमन तरीके से मुकम्मल हुई.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन