ePaper

बैरिया में 26 दिनों पूर्व दफनाये गये मृतक के शव को कब्र से निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा

Updated at : 26 Mar 2025 8:00 PM (IST)
विज्ञापन
बैरिया में 26 दिनों पूर्व दफनाये गये मृतक के शव को कब्र से निकालकर पोस्ट मार्टम के लिए भेजा

केस के अनुसंधान के क्रम में मृतक मुजम्मिल के शव को कब्र से निकला निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया.

विज्ञापन

किशनगंज जिले के टेढ़ागाछ प्रखंड अंतर्गत फतेहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खनियाबाद पंचायत स्थित बैरिया में बुधवार को 26 दिनों बाद मृतक के दफनाए गए शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने का मामला प्रकाश में आया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार फतेहपुर थाना कांड संख्या 07/2025 दिनांक 21/ 03/2025 में अंकित हत्या के आरोप की सत्यता की जांच के लिए डीएम विशाल राज के आदेश पर मृतक के शव को कब्र से निकला गया. कार्यपालक दंडाधिकारी सह सीओ शशि कुमार ने बताया कि इस केस के अनुसंधान के क्रम में मृतक मुजम्मिल के शव को कब्र से निकला निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. उन्होंने बताया वादी नोमान आलम पिता सुरमान अली ग्राम बैरिया निवासी ने अपने छोटे भाई मृतक मुजम्मिल की विगत 27 फरवरी 2025 को उनके ही गांव के लोगों के द्वारा हत्या करके उनके ही आंगन में फेंकने का आरोप लगाया था. इस मामले में 21 मार्च 2025 को फतेहपुर थाना में प्राथमिक की दर्ज की गई. जिसका अनुसंधान के लिए मृतक के शव को कब्र से निकला गया. इस अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढ़ागाछ के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर प्रमोद कुमार, थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर इजहार आलम, बीबीगंज थानाध्यक्ष रंजीत कुमार, फतेहपुर थानाध्यक्ष सृष्टि कुमारी व अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन