दो बच्चों की मां का शव फंदे से लटका मिला

ठाकुरगंज थानान्तर्गत पटेशरी पंचायत के नूरी बस्ती पटेशरी में 23 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली
ठाकुरगंज ठाकुरगंज थानान्तर्गत पटेशरी पंचायत के नूरी बस्ती पटेशरी में 23 वर्षीय महिला ने आत्महत्या कर ली. महिला का शव फंदे से लटका हुआ पाया गया. मृतका की पहचान सरवीना बेगम, पति मो किन्ना के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही ठाकुरगंज थानाध्यक्ष मो मकसूद आलम अशरफी अपने दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. बताते चले कि मृतका का मायका छैतल पंचायत के तेलीबस्ती दोगग्छी गांव में है और उसके माता – पिता की भी मृत्यु पूर्व में हो चुकी है. घटना के बाद मृतका के चाचा अफजल हुसैन ने आरोप लगाया है कि उनकी भतीजी ने फांसी नहीं लगाई है बल्कि उसके पति, सास व ससुर ने जान से मार दिया है और आत्महत्या का शक्ल देने के लिए उसे फांसी के फंदे पर लटका दिया है. मृतका को एक बेटा और एक बेटी है. इस संबंध मे थानाध्यक्ष मो मकसूद आलम अशरफी ने बताया कि मृतका के चाचा अफजल हुसैन के लिखित आवेदन के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




