ठाकुरगंज स्टेशन बनेगा जंक्शन, चिकेन नेक की सुरक्षा को ले उठाये जा रहे कदम

ठाकुरगंज स्टेशन बनेगा जंक्शन, चिकेन नेक की सुरक्षा को ले उठाये जा रहे कदम
ठाकुरगंज. चिकेन नेक की सुरक्षा को देखते हुए उठाये जा रहे कदम में ठाकुरगंज बड़ी महती भूमिका अदा करने जा रहा है. रेलवे द्वारा हाल ही में घोषित एक नए मार्ग के निर्माण के बाद ठाकुरगंज एक ऐसा स्टेशन बन जाएगा जहां से चार मार्गो की ट्रेनें मिलेंगी. और ठाकुरगंज स्टेशन जंक्शन में परिवर्तित हो जायेगा . बताते चले वर्तमान में ठाकुरगंज से किशनगंज और सिलीगुड़ी के साथ अररिया की तरफ रेल परिचालन होता है. नयी घोषणा के सरजमीन पर उतरने के बाद ठाकुरगंज न केवल जक्शन बन जायेगा, बल्कि यह कदम सिलीगुड़ी कोरिडोर की सुरक्षा के तरफ महत्वपूर्ण कदम होगा.
ठाकुरगंज-चटेरहाट के बीच हुआ फाइनल लोकेशन सर्वे
बताते चले कि रेलवे बोर्ड ने ठाकुरगंज-चटेरहाट (रंगापानी व धूमडांगी) के बीच 24.40 किलोमीटर लंबी नयी रेलवे लाइन के लिये फाइनल लोकेशन सर्वे को मंजूरी दी गयी थी. फ़रवरी 25 से शुरू हुए सर्वे में भूमि की आवश्यकता के साथ-साथ सर्वेक्षण, मिट्टी की जांच, बोर हॉल ड्रिलिंग द्वारा पुलों के लिए भू-वैज्ञानिक जांच, प्रस्तावित पुलों के लिए जल मार्ग, स्टेशन यार्ड, ट्रैफिक सर्वेक्षण रिपोर्ट जैसे कई कार्य शामिल है. रेलवे सूत्रों ने बताया की यह सर्वे रिपोर्ट जमा हो चुकी है.ठाकुरगंज से एनजीपी की दूरी हो जायेगी कम
बताते चले इस रेल लाइन के बन जाने से ठाकुरगंज जंक्शन से एनजीपी तक सीधी रेल कनेक्टिविटी हो जायेगी, जो अभी भाया सिलीगुड़ी होती है. इस रेल मार्ग के बनने से ठाकुरगंज से एनजीपी की दूरी भी कम हो जायेगी. बताते चले वर्तमान में ठाकुरगंज से एनजीपी की दूरी भाया सिलीगुड़ी 63 किमी है, जो नए रेल लाइन बनने से घटकर 45 किमी हो जायेगी. बताते चले कि चटेरहाट अलुआबाड़ी एनजीपी रेल खंड पर अवस्थित एक छोटा सा रेलवे स्टेशन है. जहां से एनजीपी की दूरी 21 किमी है.पिंक बुक में ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन की नयी सौगातें
भारतीय रेलवे की पिंक बुक में ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन के लिए कई बड़े प्रोजेक्ट्स की घोषणा की गयी है. ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी (57 किमी) के दोहरीकरण के लिए एफएलएस के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण, अलुआबाड़ी-ठाकुरगंज दोहरीकरण (19 किमी) के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण व अररिया-ठाकुरगंज नयी रेल लाइन के दोहरीकरण के लिए अंतिम स्थान सर्वेक्षण (111 किमी) की घोषणा की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




