नौकरी के नाम पर ठगी करने का युवती ने लगाया आरोप, मामला दर्ज

Updated:
विज्ञापन
नौकरी के नाम पर ठगी करने का युवती ने लगाया आरोप, मामला दर्ज

फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है

विज्ञापन

प्रतिनिधि, किशनगंज फर्जी तरीके से नौकरी दिलाने के नाम पर एक युवती के साथ ठगी का मामला प्रकाश में आया है. अररिया जिले की निवासी पीड़ित युवती के बयान पर बुधवार को सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार दही पट्टी रोड में एक संस्थान में सरकारी काम के फॉर्म भरने से लेकर जॉब ट्रेनिंग और सीट बुकिंग के नाम पर कुल 18 हजार रुपये से अधिक की राशि ठग ली गई. पीड़ित युवती ने संस्थान के एक व्यक्ति पर गलत हरकत करने का भी आरोप लगाया है. दर्ज प्राथमिकी के अनुसार करीब पांच महीने पहले उनकी छोटी बहन की तबीयत खराब होने पर एक अस्पताल में इलाज के लिए किशनगंज आई थी. वहां दो लड़कियों से मिलीं, जिन्होंने अपना नाम संगीता और कविता बताया. इलाज के बाद घर लौटने पर संगीता ने फोन कर पूछा कि क्या पढ़ी-लिखी हैं और सरकारी काम के फॉर्म भर सकती हैं. हां कहने पर दस्तावेज मंगवाए और पहले फार्म भरने के नाम पर 200 रुपये लिए. दो हफ्ते बाद पीड़ित युवती को किशनगंज के दही पट्टी स्थित स्मार्ट वैल्यू ऑफिस बुलाया. वहां दो महिला कर्मी और शिव कुमार नामक व्यक्ति मौजूद थे. उन्होंने सीट बुकिंग के लिए 2000 रुपये मांगे, जिसमें पीड़ित युवती ने 1000 रुपये कैश और 1000 रुपये ऑनलाइन भेजे. एक महीने बाद फिर बुलाकर 14999 रुपये काम शुरू करने के नाम पर वसूले गए. 1 जनवरी से काम पर आने को कहा गया. पीड़ित युवती ने यह आरोप लगाया है कि ऑफिस में अन्य लोगों से नंबर लेकर बहला-फुसलाकर पैसे मंगवाया जाता है. पीड़ित युवती ने जब काम करने से मना किया तो उक्त ऑफिस के एक कर्मी ने गंदी बातें कीं और जबरदस्ती करने की कोशिश की गई. एक महीना पूरा होने पर रुपए मांगने पर आरोपियों ने रुपए देने से इनकार कर दिया. सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. फिलहाल मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जा रही है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन