ePaper

लाइन मोहल्ला से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

Updated at : 04 Sep 2025 7:14 PM (IST)
विज्ञापन
लाइन मोहल्ला से संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार

नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लाइन मोहल्ला से सदर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है. सदर पुलिस ने उक्त बांग्लादेशी नागरिक को गुरुवार को बीएसएफ को सौंपा दिया.

विज्ञापन

किशनगंज.नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत लाइन मोहल्ला से सदर थाना पुलिस ने एक संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को हिरासत में लिया है. सदर पुलिस ने उक्त बांग्लादेशी नागरिक को गुरुवार को बीएसएफ को सौंपा दिया. बॉर्डर गार्ड ऑफ बांग्लादेश से गिरफ्तार बांग्लादेशी नागरिक का बीएसएफ के द्वारा सत्यापन करवाया जा रहा है. मिली जानकारी के अनुसार पकड़ा गया संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक सलाम मोंडल, नौगा फिरोजपुर बांग्लादेश का रहने वाला बताया जाता है. दरअसल शहर के लाइन झूलन मंदिर के पास एक व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहा था. मोहल्ले के लोगों को कुछ शक हुआ तो उक्त व्यक्ति से उसके बारे में पूछा गया तो वह गोलमोल जवाब देने लगा. उक्त व्यक्ति कुछ भी स्पष्ट नहीं बता रहा था. लोगों को पहले यह भी लगा की उक्त व्यक्ति कही से भटक कर आया होगा. कोई स्पष्ट जानकारी नही मिलने पर स्थानीय लोगो ने इसकी सूचना सदर थाना की पुलिस को दे दी. सूचना मिलने पर सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और उक्त संदिग्ध व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाना लाया गया. सदर पुलिस के द्वारा उसकी जानकारी बीएसएफ को दी गई. सूचना मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी सदर थाना पहुंची. पुलिस ने कागजी प्रक्रिया के बाद उक्त व्यक्ति को बीएसएफ को सौंप दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन