ePaper

सुष्मिता सुप्रिया को एम्स से एंडोक्राइनोलॉजी में मिला पांचवां स्थान

Updated at : 30 May 2024 11:42 PM (IST)
विज्ञापन
सुष्मिता सुप्रिया को एम्स से एंडोक्राइनोलॉजी में मिला पांचवां स्थान

सुष्मिता को एम्स से एंडोक्राइनोलॉजी में मिला पांचवां स्थान

विज्ञापन

शिक्षिका की पुत्री सुष्मिता सुप्रिया को एम्स से एंडोक्राइनोलॉजी में मिला पांचवां स्थान

फोटो 4 डॉक्टर सुष्मिता सुप्रिया.

प्रतिनिधि,किशनगंज

किशनगंज शहर के प्राथमिक विद्यालय डुमरिया में प्रधानाध्यापिका के पद पर कार्यरत जूही कुमारी की पुत्री डॉ सुष्मिता सुप्रिया ने देश के सबसे प्रतिष्ठित मेडिकल संस्थान एम्स से एंडोक्रिनोलॉजी डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन में पांचवां स्थान प्राप्त किया है.

मूल रूप से बिहार के नालंदा जिले के सिलाव प्रखंड की रहने वाले सुष्मिता सुप्रिया की 12वीं तक की शिक्षा देहरादून में हुई फिर नालंदा मेडिकल कॉलेज पटना से मेडिकल ग्रेजुएट पटना एम्स से पीजी करने के बाद एंडोक्रिनोलॉजी में डॉक्टरेट ऑफ मेडिसिन (सुपर-स्पेशियलिटी कोर्स है) में पूरे देश में पांचवां स्थान लाकर प्रदेश का नाम रौशन किया है. सुष्मिता के पिता प्रोफेसर एवं माताजी नियोजित शिक्षिका है. उनका भाई राज कृष्ण भारतीय पुलिस सेवा में मध्यप्रदेश कैडर में कार्यरत है.

बताते चलें कि सुष्मिता सुप्रिया किशनगंज में पूर्व में कार्यरत जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (शिक्षा विभाग) में कार्यरत चंद्रशेखर शर्मा की भांजी हैं और उनकी माताजी किशनगंज में ही बतौर नियोजित शिक्षिका के रूप में कार्यरत है. बुधवार को एम्स के द्वारा परिणाम प्रकाशित हुआ तब से उनके रुईधासा स्थित आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है. प्रभात खबर से बातचीत में सुष्मिता सुप्रिया की माताजी जूही कुमारी ने बताया कि बचपन से ही मेघावी छात्रा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन