इंटर मीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा पायल कुमारी को किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन
इंटर मीडिएट परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाली छात्रा पायल कुमारी को किया सम्मानित

बच्चों के लिए साबित कर दिया कि नियमित रूप से स्कूल आने से अच्छे परिणाम लाए जा सकते हैं.

विज्ञापन

दिघलबैंक प्रखंड के तुलसिया पंचायत स्थित 2 प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय तुलसिया में अध्ययनरत छात्रा पायल कुमारी, पिता दिलीप कुमार गणेश जो बिना कोचिंग और ट्यूशन के सिर्फ नियमित रूप से विद्यालय आकर इंटरमीडिएट परीक्षा कला में 401 नंबर लाकर विद्यालय का नाम रोशन किया,वहीं उन बच्चों के लिए साबित कर दिया कि नियमित रूप से स्कूल आने से अच्छे परिणाम लाए जा सकते हैं.बुधवार को विद्यालय द्वारा पायल कुमारी के सम्मान में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित कर प्रभारी प्रधानाध्यापक मुकेश कुमार ने छात्रा पायल कुमारी को मेडल, प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन उपहार के रूप में 1001 रुपए भी दिये.मौके पर विद्यालय के शिक्षक कुमार कुणाल, अमरकांत ठाकुर, स्मिथ कश्यप, मसूद आलम, विष्णु चौहान, ब्रजकिशोर, राजरत्नम के साथ-साथ हाई स्कूल तुलसिया के प्रभारी प्रधानाध्यापक शाहनवाज आलम सहित महानंद झा, नीरज कुमार निराला और तनवीर आजम आदि शिक्षक मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन