चिचुआबाड़ी के छात्र अभिषेक का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन

बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है.
पहाड़कट्टा पोठिया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिचुआबाड़ी के एक 7वीं के छात्र अभिषेक बारोई ने जिला स्तरीय चित्रकला (पेंटिंग) में प्रथम स्थान प्राप्त किया है. बिहार दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में इन्हें अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का अवसर प्राप्त हुआ है. अभिषेक ने यह उपलब्धि हासिल कर पोठिया प्रखंड सहित अपने विद्यालय का नाम रोशन किया है. उनकी इस सफलता से परिजनों और विद्यालय के शिक्षकों में उत्साह का माहौल है. गुरुवार को चिचुआबाड़ी में अभिषेक के सम्मान में एक कार्यक्रम रखा गया. लोगों ने अभिषेक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और कहा कि उनकी यह सफलता अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक है. ईधर उत्क्रमित मध्य विद्यालय चिचुआबाड़ी के प्रधान शिक्षक मो जफीर आलम, प्राथमिक विद्यालय बिरनाबाड़ी की प्रधानाध्यापिका कुमारी निधि ने अभिषेक को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी है और उनसे बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई है. उल्लेखनीय है कि बिहार दिवस-2026 के राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम में भाग लेने हेतु जिला स्तर पर चयनित प्रतियोगिता गणित ओलंपियाड, प्रश्नोंत्तरी ( क्वीज) प्रतियोगिता, चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता में जिला स्तर पर 6 छात्र एवं 6 छात्रा कुल 12 प्रतिभागी आगामी 22 से 24 मार्च को आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे. कार्यक्रम में भाग लेने हेतु कार्यालय समग्र शिक्षा किशनगंज से 21 मार्च को पूर्वाह्न 9 बजे पटना जाने एवं पुनः वापस किशनगंज आने तक के लिए वाहन की व्यवस्था विभाग द्वारा की गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




