जियापोखर थाना परिसर से चोरी हुआ बरामद

जियापोखर थाना परिसर से चोरी हुआ बरामद
पौआखाली. जिले के सीमावर्ती थाना जियापोखर के परिसर में जब पुलिस पदाधिकारी शुक्रवार को स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन में मशगूल थें, तभी वहां मौजूद सोहेल उर्फ रामफल नामक युवक ने थाना परिसर स्थित मंदिर के बरामदे पर रखा एक एंड्रॉयड मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया. थानाध्यक्ष ने थाना परिसर में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तब जाकर उक्त युवक की पहचान सोहेल उर्फ रामफल के रूप में हुई. इसके बाद पुलिस ने जियापोखर गांव स्थित उसके घर से उसे हिरासत में लिया. गायब किये फोन बरामद कर मामल दर्ज किया गया. थानाध्यक्ष ने मामले की जानकारी देते हुये बताया कि एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. उसे शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










