मानवता के लिए धड़का जवानों का दिल, एसएसबी ने किया 51 यूनिट रक्तदान

Updated:
विज्ञापन
मानवता के लिए धड़का जवानों का दिल, एसएसबी ने किया 51 यूनिट रक्तदान

विश्व रक्तदाता दिवस पर ठाकुरगंज स्थित 19वीं वाहिनी एसएसबी ने रक्तदान शिविर आयोजित कर मानव सेवा का संदेश दिया. शिविर में अधिकारियों व जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए 51 यूनिट रक्तदान किया, जो जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित होगा.

विज्ञापन

ठाकुरगंज के प्रतिनिधि के अनुसार

विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर 19वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी), ठाकुरगंज ने मानवता और सेवा भावना की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया. वाहिनी मुख्यालय परिसर में आयोजित इस शिविर में अधिकारियों एवं जवानों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए कुल 51 यूनिट रक्तदान किया.

कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह के नेतृत्व में आयोजित शिविर में वाहिनी चिकित्सालय के चिकित्सा अधिकारी डॉ अश्विनी कुमार झा सहायक कमांडेंट (चिकित्सा), पैरामेडिकल स्टाफ, नियाज़ मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल ठाकुरगंज तथा पॉल पी हैरिस सिलीगुड़ी रोटरी रक्त केंद्र की टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. रक्तदान के दौरान जवानों में विशेष उत्साह देखने को मिला.

चिकित्सकों ने बताया कि एक यूनिट रक्त कई जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है. उन्होंने लोगों से नियमित रूप से स्वैच्छिक रक्तदान करने की अपील की. इस अवसर पर कार्यवाहक कमांडेंट एम. ब्रोजेन सिंह ने कहा कि रक्तदान केवल एक दान नहीं, बल्कि किसी अनजान व्यक्ति को जीवन देने का माध्यम है. उन्होंने कहा कि सशस्त्र सीमा बल देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ-साथ सामाजिक और मानवीय दायित्वों के निर्वहन में भी सदैव अग्रणी रहा है.

कार्यक्रम के अंत में सभी रक्तदाताओं, चिकित्सकों और सहयोगी कर्मियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया. शिविर ने यह संदेश दिया कि जरूरत पड़ने पर एक यूनिट रक्त किसी की जिंदगी बचाने का कारण बन सकता है और यही रक्तदान की सबसे बड़ी सार्थकता है.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन