मार्फिन के साथ तीन तस्करों को एसएसबी ने किया गिरफ्तार

भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थ मॉर्फिन के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा है.
गलगलिया(किशनगंज). भारत – नेपाल व बांग्लादेश की सीमा से घिरे इलाकों में बड़े पैमाने पर मादक पदार्थों की तस्करी का धंधा फल फूल रहा है. पुलिस , एसटीएफ एवं एसएसबी के द्वारा लगातार मादक पदार्थों का सेवन करने वाले और बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. बावजूद इसके धंधे पर विराम नहीं लग रहा है .ताजा मामला जहां भारत-नेपाल सीमा पर तैनात एसएसबी 41वीं बटालियन के जवानों ने गुप्त सूचना के आधार पर मादक पदार्थ मॉर्फिन के साथ तीन व्यक्तियों को पकड़ा है.पकड़े गये आरोपितों में रवींद्र बर्मन उम्र 26 व लक्ष्मीराम सोरेन उम्र 40 हैं. सुजीत वर्मन उम्र 35 रविन्द्र बर्मन खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के गौड़सिंहबस्ती का रहने वाला है. लक्ष्मीराम सोरेन खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के बकटरवीटा ,रंगाली का रहने वाला है.
मिली जानकारी अनुसार एसएसबी ने गुप्त सूचना के आधार पर भारत – नेपाल व खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी ट्राफिक मोड़ से दो व्यक्ति को पकड़ा. इसके बाद दोनों को तलाशी ली गई. तलाशी लेने के क्रम में उसके पास से 205 ग्राम मॉर्फिन बरामद हुआ.इसके बाद एसएसबी ने मॉर्फिन को जब्त करते हुए दोनों को पकड़ लिया. एसएसबी ने अपनी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद जब्त मॉर्फिन व पकड़े गए दोनों व्यक्ति को खोरीबाड़ी पुलिस के हवाले कर दिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










