एसएसबी एंडी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग दल ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

Updated:
विज्ञापन
एसएसबी एंडी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग दल ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

एसएसबी एंडी ह्यूमेन ट्रैफिकिंग दल ने छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

विज्ञापन

ठाकुरगंज. एसएसबी रानीडांगा के एंटी हूयूमन ट्रैफिकिंग दल ने गुरुवार को छात्र-छात्राओ को जागरूक किया गया. उच्च विद्यालय चुरली में आयोजितकार्यक्रम मे इंस्पेक्टर नेमी चंद्र शर्मा, सब इंस्पेक्टर टी फोलरेंस के अलावे विनोद कुमार, रेखा कुमारी ने संयुक्त रूप से कहा कि मानव तस्करों का जाल सीमावर्ती क्षेत्रों में कम हुआ है, लेकिन समाप्त नहीं हुआ है. इसलिए मानव तस्करों से सतर्क रहने की आवश्यकता है. क्योंकि मानव तस्करो द्वारा अधिकांश गांव के भोले भाले लोगो संग युवतियों को शिकार बनाने का मामला समय समय पर सामने आता रहता है. मानव तस्करी एक अघन्य अपराध है.इस पर पूर्णतः अकुंश आप व लोगोँ के सहयोग से ही लगाया जा सकता है.मौके पर उपस्थित विद्यालय के प्रधान शिक्षक धर्मेंद्र कुमार,अमरजीत,सुनील,मंजू पूर्वे व सामाजिक कार्यकर्ता अरूण सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि कभी भी किसी अज्ञात लोगो के बहकावे में न आए. विषम परिस्थितियों में भी अपनी समस्या परिजनों या परिचितों के सामने रखे.अज्ञात लोगों के द्वारा प्रलोभन या अन्य बाते करते हैं तो इसकी शिकायत करे.मानव तस्करों का जाल सीमावर्ती क्षेत्रों से लेकर सीमा पार तक फैला हुआ है. इसलिए जागरूक होकर इसका विरोध करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन