एसएसबी व एपीएफ जवानों ने चलाया संयुक्त गश्त

एसएसबी 12 वीं वाहिनी की सी कंपनी मुख्यालय मोहामारी के एसएसबी अधिकारी व जवानों ने नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की.
दिघलबैंक. सीमा पर असमाजिक गतिविधि व तस्करी की रोकथाम को लेकर गुरुवार को एसएसबी 12 वीं वाहिनी की सी कंपनी मुख्यालय मोहामारी के एसएसबी अधिकारी व जवानों ने नेपाल के एपीएफ जवानों के साथ सीमा पर संयुक्त पेट्रोलिंग की. दोनों देश के अधिकारियों ने भारत नेपाल बॉडर पिलर संख्या 129 से 131 तक करीब 3.5 किलोमीटर पैदल मार्च किया. संयुक्त पेट्रोलिंग का नेतृत्व कर रहे कंपनी कमांडर निरीक्षक सा धुखाराम राणा ने बताया कि पेट्रोलिंग के साथ ही सीमा पर स्थित बॉडर पिलर की सुरक्षा एवं सीमा पर बढ़ रहे अतिक्रमण और सीमावर्ती क्षेत्र से होने वाले घुसपैठ को रोकने के लिए हम पूरी तरह तैयार हैं.इस दौरान दोनों देश के अधिकारियों ने आपस में अपनी तालमेल भी बेहतर की.वहीं नेपाली एपीएफ के अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से वह सीमा पर हर संभव सहयोग करने को तैयार है.इस पेट्रोलिंग में नेपाल के एपीएफ एसआई सहित दोनों देश के दर्जनों जवान शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










