ePaper

खेलों से होता है तन-मन का संपूर्ण विकास : डीएम

Updated at : 10 Aug 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
खेलों से होता है तन-मन का संपूर्ण विकास : डीएम

जिला स्तरीय चार दिवसीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता का आरंभ

विज्ञापन

जिला स्तरीय चार दिवसीय ‘मशाल’ खेल प्रतियोगिता का आरंभ किशनगंज खेल विभाग तथा शिक्षा विभाग, बिहार सरकार, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, पटना एवं स्थानीय जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय जिला स्तरीय मशाल खेल प्रतियोगिता-2025 का उद्घाटन डीएम विशाल राज ने किया. उद्घाटन खगड़ा शहीद अशफ़ाक़ उल्लाह ख़ां स्टेडियम में रविवार को किया गया. जिसमें अंडर-14 व अंडर-16 आयु वर्ग के बालक-बालिका प्रतिभागियों ने विभिन्न खेल विधाओं में भाग लिया. इस मौके पर उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा पदाधिकारी प्रहलाद कुमार ने जिलाधिकारी को पौधा भेंट कर स्वागत किया. बालिका उच्च विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया तथा सभी ने मिलकर बिहार गीत गाया. इसके उपरांत, डीएम ने खुले आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे उड़ाये एवं खिलाड़ियों को संकल्प दिलाया. इस प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों के लगभग 600 बालक-बालिका एवं टीम प्रभारी शामिल थे. एथलेटिक्स, कबड्डी, फुटबॉल, साइक्लिंग और वॉलीबॉल जैसी विधाओं में खिलाड़ियों ने प्रदर्शन किया. डीएम ने कहा कि विद्यालयों में खेलकूद का आयोजन बच्चों के शारीरिक स्वास्थ्य के साथ मानसिक विकास के लिए भी महत्वपूर्ण है. खेल पदाधिकारी प्रहलाद कुमार ने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों में चहुंमुखी विकास का होना अत्यंत आवश्यक है. प्रथम दिन एथलेटिक्स स्पर्धाओं में अंडर-14 बालक-बालिका वर्ग में 60 मीटर व 600 मीटर, तथा अंडर-16 वर्ग में 100 मीटर व 800 मीटर दौड़ में खिलाड़ियों ने भाग लिया है. प्रतियोगिता के अंतिम दिन विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा. इस अवसर पर सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी आदित्य कुमार, रेड क्रॉस सचिव मिक्की साहा, शारीरिक शिक्षक अतहर हसन, प्रकाश कुमार, जमील अहमद, सौरभ कुमार, श्रीमती तृप्ति चटर्जी, श्रीमती मामुनी खातून, इक़बाल हुसैन, उदय कुमार झा, सद्दाम हुसैन, त्रिपुरारी सिंह, मनीष कुमार, अन्य सहायक शिक्षक, शारीरिक शिक्षक एवं सभी टीम प्रभारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन