ePaper

अमावस्या पूजा पर शहर के विभिन्न काली मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

Updated at : 21 Sep 2025 8:53 PM (IST)
विज्ञापन
अमावस्या पूजा पर शहर के विभिन्न काली मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

अमावस्या पूजा पर शहर के विभिन्न काली मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

विज्ञापन

किशनगंज. शहर के लाइन स्थित बूढ़ी काली मंदिर व रुईधासा कालितला मंदिर सहित विभिन्न मंदिरों में रविवार को अमावस्या पूजा आयोजित की गई. बूढ़ी काली मंदिर में मंदिर के पुरोहित मलय मुखर्जी के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मां काली की पूजा अर्चना की गई. रविवार को महालया होने के कारण इस दिन भक्तों की अच्छी खासी भीड़ जुटी. पूजा को लेकर मंदिर में आने वाले श्रद्धालु उत्साहित थे. सुबह से ही भक्त मंदिर पहुंच रहे थे. भक्त बढ़ चढ़ कर पूजा में शामिल हुए थे. मंदिर में मां काली, भगवान शिव व बजरंगबली की पूजा की गई. पूजा के दौरान पुष्पांजलि भी दी गई. कमिटी के सचिव शुभोजीत शेखर, मनोज मजूमदार, साधन दास व कल्याण बोस ने बताया कि प्रत्येक माह के दूसरे या अंतिम सप्ताह में अमावस्या पूजा आयोजित की जाती है. अमावस्या पूजा धूमधाम से की जाती है. पूजा के बाद भक्तों के बीच खिचड़ी महाप्रसाद का वितरण किया गया. पूजा में भक्त निखिल पाल,कल्याण बोस आदि मौजूद थे. वही रुईधासा कालितला मंदिर में भी मां काली की पूजा अर्चना की गई. इसके अलावे गंगाबाबू चौक, डुमरिया व रोलबाग में अमावस्या पूजा की गई. डुमरिया काली मंदिर में पुरोहित सुबोल चक्रवर्ती के द्वारा माता की पूजा की गई.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन