वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गयी थी विशेष व्यवस्था

Updated at : 26 Apr 2024 11:59 PM (IST)
विज्ञापन
वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गयी थी विशेष व्यवस्था

वृद्ध व दिव्यांग मतदाताओं के लिए की गयी थी विशेष व्यवस्था

विज्ञापन

किशनगंज. लोकसभा चुनाव में वृद्ध एवं दिव्यांग मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया. दिव्यांग मतदाताओं में मतदान को लेकर खासा उत्साह देखा गया. खासकर वृद्ध मतदाता व दिव्यांग मतदाताओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई थी. मतदान केंद्र से लेकर आदर्श मतदान केंद्र, दिव्यांग मतदान केंद्र, महिला-पुरुष मिक्स मतदान केंद्र पर व्यवस्था की गई थी. उन मतदान केंद्रों पर मतदाओं को पूरी सुविधा दी गई थी. दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर, रैम्प, सहयोग के लिए स्काउट गाइड को भी रखा गया था.दिव्यांग मतदाताओं में लोकसभा चुनाव को लेकर गजब का उत्साह देखने को मिला. दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाताओं ने परिजनों व सेवकों की मदद से मतदान स्थल पर पहुंचकर अपने मत का प्रयोग किया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन