बंद फाटक पार करने की जल्दबाजी में बैरियर से टकराया टोटो, इंटरसिटी एक्सप्रेस गुजरने के दौरान टला बड़ा हादसा

Updated:
विज्ञापन

रेल गेट के निचे घुसा टोटो

किशनगंज के ठाकुरगंज में एक टोटो चालक ने बंद रेलवे फाटक के नीचे से निकलने का प्रयास किया, जिससे वह इंटरसिटी एक्सप्रेस के बैरियर से टकरा गया. गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई और बड़ा रेल हादसा टल गया.

विज्ञापन

Kishanganj Railway Crossing: किशनगंज जिले के ठाकुरगंज रेलवे समपार फाटक पर मंगलवार दोपहर बंद रेलवे फाटक पार करने की कोशिश एक टोटो चालक को भारी पड़ गई. इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन के दौरान चालक ने जल्दबाजी में रेलवे बैरियर के नीचे से निकलने का प्रयास किया, लेकिन टोटो सीधे बैरियर से टकरा गया. घटना के बाद कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बंद फाटक के नीचे से निकलने की कर रहा था कोशिश

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कटिहार जाने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन को देखते हुए रेलवे कर्मचारियों ने समय रहते समपार फाटक बंद कर दिया था. अधिकांश वाहन चालक ट्रेन गुजरने का इंतजार कर रहे थे, लेकिन एक टोटो चालक ने बंद हो रहे बैरियर के नीचे से निकलने का प्रयास किया. इसी दौरान उसका ई-रिक्शा बैरियर से टकरा गया.

बैरियर और टोटो को हुआ मामूली नुकसान

टक्कर के कारण रेलवे बैरियर और टोटो दोनों को मामूली क्षति पहुंची. घटना के तुरंत बाद रेलवे कर्मचारियों ने स्थिति को नियंत्रित किया और कुछ ही देर में आवागमन सामान्य करा दिया. इस दौरान इंटरसिटी एक्सप्रेस सुरक्षित रूप से अपने निर्धारित मार्ग से गुजर गई.

टला बड़ा हादसा

Kishanganj Railway Crossing: घटना के समय रेलवे फाटक के दोनों ओर दोपहिया, चारपहिया और ई-रिक्शा वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी. स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि चालक की लापरवाही कुछ सेकंड और बढ़ जाती तो बड़ा रेल हादसा हो सकता था. राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है.

नियमों का पालन करने की अपील

स्थानीय लोगों ने रेलवे फाटक पर नियमों का सख्ती से पालन कराने और लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है. वहीं रेलवे अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि फाटक बंद होने पर किसी भी स्थिति में बैरियर के नीचे या किनारे से निकलने का प्रयास न करें. कुछ मिनट का इंतजार किसी बड़ी दुर्घटना को टाल सकता है.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन