एसपी ने आधी रात को शहर की सुरक्षा का लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
एसपी ने आधी रात को शहर की सुरक्षा का लिया जायजा

एसपी ने आधी रात को शहर की सुरक्षा का लिया जायजा

विज्ञापन

किशनगंज. एसपी सागर कुमार ने बुधवार की देर रात्रि शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान वे थाना, चेकपोस्ट सहित कई जगहों पर खुद मोटरसाईकिल से पहुंचे और निरीक्षण किया. जानकारी के अनुसार एसपी ने निरीक्षण के दौरान ईवीएम, सुरक्षा गार्ड, महिला सिपाही कौशल्या कुमारी को मुस्तैदी से ड्यूटी करते पाया, जिनके मनोबल में वृद्धि हेतु एक हजार रुपये से पुरस्कृत किया. ईआरवी चार पर तैनात सिपाही दीपक कुमार को कर्तव्य में लापरवाही के आरोप में एक दिन का वेतन कटौती का आदेश दिया. साथ ही टाऊन थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक रूपम कुमारी दो घंटे विलंब से अपने निर्धारित ओडी ड्यूटी पर उपस्थित हुई. इसलिए आधा दिन का वेतन कटौती का आदेश दिया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन