ePaper

सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

Updated at : 28 Aug 2025 7:34 PM (IST)
विज्ञापन
सर्किल इंस्पेक्टर कार्यालय का एसपी ने किया निरीक्षण, दिए कई निर्देश

एसपी ने कार्यालय की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली

विज्ञापन

किशनगंज एसपी सागर कुमार ने गुरुवार को सर्किल कार्यालय का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान एसपी श्री कुमार ने सुपरविजन के लिए आए कांडों की समीक्षा के साथ- साथ सर्किल कार्यालय की साफ सफाई आदि व्यवस्था का जायजा लिया. एसपी अचानक से सर्किल कार्यालय पहुंचे. इसकी भनक पहले से किसी भी पुलिस कर्मी को नहीं थी. थाना परिसर में पांच थाने है. यहां पहुंचकर सबसे पहले सर्किल कार्यालय पहुंचे. एसपी ने विशेष रूप से सुपरविजन से संबंधित कांडों का निरीक्षण किया. एसपी श्री कुमार ने पूरे सर्किल कार्यालय परिसर का जायजा लिया. एसपी ने कार्यालय की संचिकाओं की भी अद्यतन स्थिति की जानकारी ली. साथ ही विभिन्न कांडों की भी समीक्षा की. एसपी ने सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि सर्किल क्षेत्र में लंबित कांडों की पड़ताल करें. समय पर लंबित कांडों का निष्पादन होना चाहिए. सर्किल क्षेत्र में गम्भीर मामलों में दर्ज हुए कांडो को प्राथमिकता से लेंगे. संबंधित अनुसंधानकर्ता निर्धारित समय में कांडों का निष्पादन करेंगे. एसपी ने सर्किल में पड़ने वाले थाना की थानावार रिपोर्ट की मांग की और दर्ज कांडों की अद्यतन स्थिति की समीक्षा की. एसपी ने सर्किल इंस्पेक्टर को निर्देश देते हुए कहा कि केस के अनुसंधानकर्ता को यह निर्देश दे कि अनुसंधान के दौरान स्थल पर अवश्य जाएं ताकि निर्दोष न फंसे और दोषियों को सजा दिलायी जा सके. साथ ही यह भी निर्देश दिया कि बिना कारण कांडो को लंबित न रखें. ताकि समय पर आरोपपत्र न्यायालय में समर्पित हो सके. इससे संबंधित कांड के आरोपी को सजा दिलवायी जा सके. एसपी सागर कुमार ने कहा कि सर्किलवार सर्किल कार्यालयों का निरीक्षण किया जा रहा है. इसी कड़ी में किशनगंज सर्किल कार्यालय का निरीक्षण किया गया है. निरीक्षण के दौरान सर्किल इंस्पेक्टर राजा मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन