ePaper

एसपी ने आधी रात को संदिग्ध स्थानों का लिया जायजा

Updated at : 21 Aug 2025 7:36 PM (IST)
विज्ञापन
एसपी ने आधी रात को संदिग्ध स्थानों का लिया जायजा

एसपी सागर कुमार ने बुधवार की देर रात्रि शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

विज्ञापन

किशनगंज एसपी सागर कुमार ने बुधवार की देर रात्रि शहर की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. एसपी ने सदर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था, यातायात व्यवस्था एवं जनसुरक्षा से संबंधित पहलुओं पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए. एसपी ने लहरा चौक. पश्चिमपाली, गांधी चौक आदि स्थानों का जायजा लिया. एसपी देर शाम को अपने आवास से निकले. एसपी शहर का भ्रमण करने लगे. इस दौरान लहरा चौक, पश्चिमपाली, सुभाष पल्ली, डेमार्केट सहित कई स्थानों का मुआयना किया. कुछ स्थानों पर एसपी अपने वाहन से उतर कर सुरक्षा व्यवस्था की जांच करने लगे थे. एसपी ने यह देखा की उस समय वहां कितने पुलिस कर्मी तैनात है. एसपी ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों से व्यवस्था की जानकारी ली. वहीं एसपी ने संदिग्ध स्थानों की भी तलाशी ली. एसपी ने गश्ती वाहनों के बारे के भी जानकारी ली. साथ ही यह भी पड़ताल की गई की कौन से गश्ती वाहन किस लोकेशन में है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन