एसपी ने सदर थाना का किया औचक निरीक्षण
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

एसपी सागर कुमार ने मंगलवार की रात सदर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डायल 112 के वाहनों की वर्तमान स्थिति की भी जांच की.
विज्ञापन
किशनगंज.एसपी सागर कुमार ने मंगलवार की रात सदर थाना का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान डायल 112 के वाहनों की वर्तमान स्थिति की भी जांच की. एसपी ने अपने वाहन को थाने के बाहर ही रुकवा दिया और पैदल ही थाने परिसर के प्रवेश कर गए. इस दौरान थाना परिसर में डायल 112 का एक वाहन खड़ा था. एक वाहन में एक पुलिस कर्मी अनुपस्थित था. इस पर एसपी ने कड़ी फटकार लगाते हुए अनुपस्थित पुलिस कर्मी से स्पष्टीकरण भी पूछ दिया.
61 लीटर विदेशी शराब जब्त, एक गिरफ्तार
किशनगंज.
पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के अनुश्रवण में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है. इसीक्रम में किशनगंज पुलिस के द्वारा छापेमारी करते हुए दो अलग -अलग स्थानों से 61.65 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. साथ ही एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया है. वहीं एक बाइक को भी जब्त की गयी है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










