पुलिस जवानों को दंगा के दौरान भीड़ को नियंत्रित मिला प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
पुलिस जवानों को दंगा के दौरान भीड़ को नियंत्रित मिला प्रशिक्षण

पुलिस जवानों को दंगा के दौरान भीड़ को नियंत्रित मिला प्रशिक्षण

विज्ञापन

किशनगंज. एसपी सागर कुमार के निर्देश पर गुरुवार को पुलिस लाइन में दंगा रोधी अभ्यास सह प्रशिक्षण आयोजित किया गया. प्रशिक्षण कार्यक्रम में क्यूआरटी टीमों ने भाग लिया. पुलिस जवानों को दंगा के दौरान कैसे भीड़ को नियंत्रित किया जाए, उसकी ट्रेनिंग दी गई. जवानों को यह बताया गया की भीड़ में किसी प्रकार की घटना घटित हो जाए तो उसे किस प्रकार से नियंत्रित करना है. विधि व्यवस्था के मद्द���नजर कभी कभी ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती है जिसे निपटा जा सकता है. इसके लिए क्यूआरटी टीम को हमेशा सतर्क रहना पड़ेगा. प्रशिक्षण के दौरान यह बताया गया की अगर कही भी अचानक भीड़ जुट जाए और भीड़ के द्वारा पत्थर बाजी की जाने लगे तो किस प्रकार से लाठीचार्ज करना है. साथ अगर भीड़ नियंत्रित नहीं हो रही है तो पहले हवाई फायरिंग करनी है जिससे भीड़ नियंत्रित हो सके. इस बीच अगर कोई पुलिस कर्मी घायल हो जाता है तो ऐसी स्थिति में घायल को तुरंत ही पुलिस घेरा बनाकर बाहर निकालना है और पहले एक टीम के द्वारा अस्पताल पहुंचाना है. पुलिस के जवानों के साथ मॉक ड्रिल कर पूरी स्थिति को बताया गया. एसपी सागर कुमार ने बताया कि पुलिस की क्यूआरटी टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहती है. किसी भी घटना से निपटने के लिए टीम भेजा जाता है. घटना होने पर भीड़ को कैसे नियंत्रित करना है. इसके लिए मॉक ड्रिल के माध्यम से टीम को प्रशिक्षित किया जा रहा है. समय समय पर क्यूआरटी को प्रशिक्षण दिया जाता है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन