पान दुकान से 54 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
Published by :AWADHESH KUMAR
Published at :02 Jan 2026 7:25 PM (IST)
विज्ञापन

अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनक लता ने गुरुवार की देर रात्रि रायपुर बैंक चौक स्थित एक पान दुकान की गुमटी से शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया
विज्ञापन
पहाड़कट्टा.
अर्राबाड़ी थाना अध्यक्ष कनक लता ने गुरुवार की देर रात्रि रायपुर बैंक चौक स्थित एक पान दुकान की गुमटी से शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया. थानाध्यक्ष ने बताया कि 180 एमएल की 54 बोतल में कुल 9 लीटर 750 एमएल शराब जब्त गयी है. थानाध्यक्ष ने गुप्त सूचना के आधार पर जब उक्त दुकान पर दलबल के साथ पहुंची तो पान दुकान के अंदर एक कार्टन रखा था. इधर, पुलिस को देखते ही दुकानदार कार्टन को लेकर भाग रहा था. पुलिस ने खदेड़ कर शराब के साथ युवक को हिरासत में ले लिया. पूछताछ में आरोपित युवक की पहचान बिट्टू कुमार दास के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि शराब पर पूर्ण रूप से अंकुश लगाने के लिए नियमित वाहनों की जांच की जा रही है. इसके लिए गश्ती दल को आवश्यक निर्देश दिया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




