ePaper

गलगलिया पुलिस व एसएसबी की कार्रवाई 218 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

Updated at : 04 Sep 2025 7:17 PM (IST)
विज्ञापन
गलगलिया पुलिस व एसएसबी की कार्रवाई 218 ग्राम ब्राउन सुगर के साथ तस्कर गिरफ्तार

पुलिस व एसएसबी की 41वीं बटालियन के भातगांव बीओपी की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार को गलगलिया के भातगांव पंचायत के वार्ड नंबर 05 स्थित एक घर से संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन

गलगलिया. अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह व गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, एसएसबी की 41वीं बटालियन के भातगांव बीओपी की संयुक्त कार्रवाई में गुरुवार की दोपहर करीब एक बजे गुप्त सूचना के आधार पर गलगलिया के भातगांव पंचायत के वार्ड नंबर 05 स्थित एक घर से संदिग्ध ब्राउन शुगर के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार को गुप्त सूचना मिली थी कि गलगलिया थाना अंतर्गत गलगलिया के दरभंगिया टोला के एक घर में मादक पदार्थ की खरीद बिक्री का धंधा चलाया रहा है. इस आशय की सूचना पुलिस अधीक्षक सागर कुमार को दी गई. जिसके बाद एसडीपीओ मंगलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी टीम गठित कर संयुक्त रूप से गलगलिया थाना क्षेत्र के दरभंगिया टोला गांव स्थित एक घर में संयुक्त रूप से घर की सघन तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान घर के भीतर रखे पलंग के नीचे छिपा कर रखे 218 ग्राम संदिग्ध ब्राउन शुगर की बरामदगी की गई. साथ ही उक्त घर से 1 लाख 90 हजार 01 सौ भारतीय रुपए 10 रूपये नेपाली रुपए बरामद की गई. जिसके बाद मौके से नशा के कारोबारी शिव सहनी उम्र 32 वर्ष पिता दिनेश सहनी साकिन दरभंगिया टोला, थाना गलगलिया जिला किशनगंज को गिरफ्तार कर लिया गया. चूंकि अवैध रूप से मादक पदार्थ रखना एवं उसकी खरीद-बिक्री करना साथ ही अवैध शराब रखना एक संघेय अपराध है जिसको लेकर गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार के द्वारा उक्त आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. साथ ही अन्य साथ ही गलगलिया पुलिस उक्त कारोबारी को न्यायिक हिरासत भेजने की तैयारी की जा रही है. इस कार्रवाई में ठाकुरगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष वेद कुमार निषाद, बिहार पुलिस के जवानों में किरण कुमारी धर्मेद्र कुमार, एसएसबी भातगांव के इंस्पेक्टर रामानंदन प्रसाद सहित एसएसबी के महिला व पुरुष जवान मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन