पौआखाली में बहनों ने भाईयों को बांधी राखी

भाई बहन के बीच अटूट प्रेम स्नेह और पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया
पौआखाली. भाई बहन के बीच अटूट प्रेम स्नेह और पवित्र रिश्ते का त्यौहार रक्षाबंधन शनिवार को धूमधाम से मनाया गया. सुबह सुबह ही नहाधोकर नए वस्त्र में सुसज्जित होकर बहन, भाई के माथे पर तिलक लगाकर उनकी कलाई पर राखी बांधी और मुंह मीठा कराकर जीवनभर रक्षा का वचन लिया. इधर रक्षाबंधन को लेकर बारिश की बूंदा बांदी के बीच भी हाट बाजारों में दिनभर चहल पहल बनी रही. राखी की दुकानों के अलावे गिफ्ट आइटम, मिठाई और रेडिमेड वस्त्र आदि की दुकानों पर खरीददारी को लेकर भीड़ लगी रही.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










