ePaper

सेविका-सहायिकाओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

Updated at : 13 Oct 2025 8:01 PM (IST)
विज्ञापन
सेविका-सहायिकाओं ने रैली निकालकर मतदाताओं को किया जागरूक

बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी को लेकर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय बहादुरगंज ने शहर में रैली निकाली.

विज्ञापन

बहादुरगंज बिहार विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की अधिक से अधिक मतदाताओं की भागीदारी को लेकर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत बाल विकास परियोजना कार्यालय बहादुरगंज ने शहर में रैली निकाली. जहां रैली में सेविकाओं ने हाथ में बैनर – तख्ती थामे पहले मतदान, तब जलपान एवं मेरा मतदान मेरा अधिकार जैसे कई आकर्षक नारे लगाये. इससे पहले बाल विकास परियोजना कार्यालय परिसर में सी डी पी ओ रेखा कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में आंगनबाड़ी सेविकाओं को मतदाता जागरूकता के प्रति प्रशिक्षित किया गया. मौके पर पोषक क्षेत्रों में अलग – अलग तरह की गतिविधियां आयोजित कर मतदाताओं को मतदान के प्रति जागरूक करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सेविकाओं को निर्देश दिया गया की अलग-अलग तिथियों में रैली व दीवार लेखन आदि के जरिए मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास किया जाएगा. सीडीपीओ ने कहा की लोकतंत्र में एक सशक्त व स्वच्छ सरकार के गठन के लिए मतदान केन्द्रों पर मतदाताओं की बढ़ – चढ़कर भागीदारी आवश्यक है. एवज में मतदाता अपने अधिकार को पहचाने एवम अधिक से अधिक तादाद में मतदान केंद्रों तक जाकर अपना मतदान करें. इसके लिए सभी सेवकों – सेविकाओं को आगे आने की जरूरत है. कार्यक्रम में बीपीआरओ सुमन लता, प्रखंड समन्वयक बुलबुल कुमारी , महिला पर्यवेक्षिका मधु कुमारी , कार्यालय कर्मी राजीव कुमार, उपेन्द्र सिंह , पूजा कुमारी, मधु कुमारी, सेविका नूतन ठाकुर, गीता सिन्हा सहित दर्जनों सेविकाएं मौजूद थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन