शोभा यात्रा को ले सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, 250 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती

Updated at : 26 Mar 2026 6:51 PM (IST)
विज्ञापन
शोभा यात्रा को ले सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम, 250 स्थानों पर मजिस्ट्रेट व पुलिस की तैनाती

रामनवमी पर्व व चैती दुर्गा पूजा को लेकर शहर सहित जिले में एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे

विज्ञापन

किशनगंज रामनवमी पर्व व चैती दुर्गा पूजा को लेकर शहर सहित जिले में एहतियातन सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. साथ ही रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही थी. जिले में 250 स्थानों में मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई थी. शहरी क्षेत्र में चार गश्ती दल दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी कार्यरत थे. एसपी संतोष कुमार खुद मॉनिटरिंग कर रहे थे. एसडीएम अनिकेत कुमार, एसडीपीओ गौतम कुमार, सदर थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार सुबह से ही शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के साथ-साथ मूलभूत सुविधाओं पर नजर बनाए हुए थे. शोभायात्रा पर डीएम विशाल राज व एसपी संतोष कुमार पल-पल की स्थिति पर नजर बनाए हुए थे. यातायात डीएसपी भी लगातार ट्रैफिक व्यवस्था का मुआयना कर रहे थे. शोभायात्रा के तय रूट वाले मार्गों में पुलिस के पदाधिकारी तैनात थे. कई स्थानों में महिला पुलिस की भी प्रतिनियुक्ति की गई थी. रामनवमी व चैती दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण माहौल में मनाए जाने को लेकर जिले में सुरक्षा बढ़ा दी गई है. पर्व को लेकर सभी थानाध्यक्ष को सतर्कता बरते जाने का निर्देश एसपी संतोष कुमार ने दिया है. बाजार में भी पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है. सोशल मीडिया पर किसी प्रकार का आपत्तिजनक पोस्ट डालने वालों पर भी पुलिस की विशेष सेल की नजर थी. पुलिस के विशेष सेल के द्वारा सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्म फेसबुक, व्हाट्सऐप ग्रुप आदि की मॉनिटरिंग की जा रही थी.

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन