स्काउट और गाइड से बच्चों में जगती देश प्रेम की भावना

जिला पदाधिकारी विशाल राज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शनिवार को परेड रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण किया
डीएम व एसपी ने किया परेड रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण किशनगंज जिला पदाधिकारी विशाल राज व पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने शनिवार को परेड रिहर्सल कार्यक्रम का निरीक्षण किया. परेड शहीद अशफाकुल्ला खां खगरा स्टेडियम में किया जा रहा है. एसपी व डीएम ने नौ प्लाटून के किये जा रहे रिहर्सल पैरेड का निरीक्षण कर कई महत्वपूर्ण दिशा निर्देश भी दिए. इसी क्रम में स्काउट और गाइड के कडेट्स के द्वारा किये जा रहे पैरेड की सराहना करते हुए कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं. स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण से बच्चों में देश प्रेम की भावना के साथ ही साथ उनका सर्वोंगीण विकास होता है. मौक़े पर जिला संगठन आयुक्त सुशील कुमार गुप्ता ने कहा कि जिलाधिकारी के पत्र के आलोक में जिले के विभिन्न विद्यालयों में अध्ययनरत स्काउट और गाइड के बच्चों के द्वारा गणतंत्र दिवस का पैरेड कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित की गयी है. जहां इस दौरान बीएसएफ के जवान, एसएसबी के जवान, बिहार पुलिस के महिला एवं पुरुष बटालीयन, होमगार्ड के जवान के साथ ही साथ स्काउट और गाइड के दो टुकरी परेड में शामिल थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




