ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

Updated at : 29 Jan 2025 8:29 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत, दूसरा घायल

नेशनल हाइवे 327 ई पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है जबकि स्कूटी पर सवार एक अन्य व्यक्ति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है.

विज्ञापन

पौआखाली.नेशनल हाइवे 327 ई पर ट्रैक्टर की चपेट में आने से स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत हो गई है. मृतक की पहचान नहीं हो सकी है जबकि स्कूटी पर सवार एक अन्य व्यक्ति हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गया है. घटना बुधवार सुबह सुखानी थानाक्षेत्र के जमुना पुल के समीप घटी है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना सुखानी पुलिस को देने के बाद फौरन मौके पर पुलिस पहुंची और मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर एनएच में सेवा दे रहे एंबुलेंस वाहन को मंगवाकर घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा. पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए किशनगंज सदर अस्पताल भेज दिया है. वहीं पुलिस ने बताया कि मृतक और घायल व्यक्ति पश्चिम बंगाल का निवासी है जिनका नाम और पता चिन्हित नही हो सका है. उधर प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो दुर्घटना के पीछे हाइवे यातायात नियमों का उल्लंघन कर बेतरतीब तरीके से ट्रैक्टरों के परिचालन ही कारण है. यह मामला हिट और रन का है. पुलिस ने बताया है कि मामले में कार्रवाई के लिए परिजनों की लिखित शिकायत का इंतजार है. बताते दें कि एक डेढ़ सप्ताह पूर्व पौआखाली थानाक्षेत्र के पेटभरी गांव के समीप इसी हाइवे पर भी ट्रैक्टर से दुर्घटना घटी थी जिसमें एक वाहन के पलटने से चालक को गंभीर चोट आई थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन