ePaper

बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

Updated at : 22 Mar 2025 7:09 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

बिहार दिवस पर स्कूली बच्चों ने निकाली प्रभात फेरी

विज्ञापन

बहादुरगंज. बहादुरगंज प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय और उच्च माध्यमिक विद्यालय निशंद्रा में शनिवार को बिहार दिवस उत्साह के साथ मनाया गया. इस अवसर पर स्कूली बच्चों ने प्रभात फेरी निकाली. छात्र-छात्राओं ने हाथों में बिहार दिवस के बैनर और पोस्टर लिए पूरे जोश और उत्साह के साथ गांव का भ्रमण किया. उसके बाद विद्यालय में पेंटिंग, दीवार लेखन ओर वाद विवाद प्रतियोगिता आदि का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्रों को पुरस्कृत किया गया. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक जगदीश कुमार यादव ने बताया कि बिहार दिवस 1912 में बिहार को बंगाल प्रेसीडेंसी से अलग कर एक स्वतंत्र प्रांत के रूप में स्थापित किया गया था. उसी के स्मृति में बिहार दिवस मनाया जाता है. बिहार का गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और परंपराएं इसे भारत के प्रमुख राज्यों में से एक बनाती हैं. उन्होंने कहा कि बिहार के गौरवशाली इतिहास पर हमलोगों को नाज है. इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक सद्दाम हुसैन, ओम प्रकाश सिंह, शिवा कुमार बसाक शिक्षिका खुर्शीदा प्रवीण, पूनम आदि शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
AWADHESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AWADHESH KUMAR

AWADHESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन