8 महीने से मानदेय लंबित, ग्रामीण आवास कर्मियों ने दो दिन किया कार्य बहिष्कार

Updated:
विज्ञापन

फोटो- जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपते लोग। | Prabhat Khabar Network

किशनगंज जिले के ग्रामीण आवास कर्मियों ने 8 महीने से मानदेय भुगतान लंबित होने के कारण दो दिवसीय कार्य बहिष्कार शुरू किया है. इस आंदोलन के कारण प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के तहत महत्वपूर्ण कार्य प्रभावित होंगे.

विज्ञापन

Kishanganj Housing Workers Strike: किशनगंज, बेलवा. राज्य ग्रामीण आवास कर्मी संघ, बिहार के आह्वान पर किशनगंज जिले के ग्रामीण आवास कर्मियों ने अपनी मांगों को लेकर 12 और 13 अगस्त को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार किया है. संघ के जिला अध्यक्ष ने जिला प्रशासन को पत्र सौंपकर कार्य बहिष्कार की जानकारी दी है. कर्मियों का कहना है कि पिछले आठ महीने से मानदेय का भुगतान लंबित है, जिससे उनके सामने आर्थिक परेशानी बनी हुई है.

आठ महीने से नहीं मिला मानदेय

संघ की ओर से जिला प्रशासन को दिए गए पत्र में कहा गया है कि ग्रामीण आवास कर्मी लगातार अपने विभागीय दायित्वों का निर्वहन कर रहे हैं, लेकिन आठ महीने से मानदेय का भुगतान नहीं किया गया है. कर्मियों ने लंबित भुगतान के साथ सम्मानजनक मानदेय में वृद्धि और अन्य मांगों के शीघ्र समाधान की मांग की है.

दो दिनों तक पीएम आवास योजना के कार्य रहेंगे प्रभावित

कार्य बहिष्कार के कारण 12 और 13 अगस्त को प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण से संबंधित विभिन्न कार्य प्रभावित होने की बात कही गई है. इनमें लाभुकों का सर्वे, आवास का सत्यापन, किस्त निर्गत करने की प्रक्रिया और जियो-टैगिंग जैसे महत्वपूर्ण कार्य शामिल हैं.

सभी प्रखंडों के कर्मी आंदोलन में शामिल

संघ ने बताया कि जिले के सभी प्रखंडों में कार्यरत ग्रामीण आवास कर्मी दो दिवसीय कार्य बहिष्कार में शामिल हैं. कर्मियों का कहना है कि उनकी मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है, लेकिन अब तक अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई है.

मांग पूरी नहीं हुई तो आंदोलन बढ़ाने की चेतावनी

Kishanganj Housing Workers Strike: ग्रामीण आवास कर्मियों ने स्पष्ट किया है कि लंबित मानदेय का भुगतान और अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होने की स्थिति में आंदोलन को आगे भी जारी रखा जा सकता है. संघ ने सरकार और विभाग से मामले में शीघ्र हस्तक्षेप कर कर्मियों की समस्याओं का समाधान कराने की मांग की है.

इसे भी पढ़ें :  बिहार पंचायत चुनाव: मुखिया बनने के लिए क्या है योग्यता, जानें पूरा नियम


विज्ञापन
मुकेश कुमार

लेखक के बारे में

By मुकेश कुमार

मुकेश कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. किशनगंज प्रखंड क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन