गांधी मैदान से प्रखंड कार्यालय तक गूंजा देशभक्ति का जयघोष, तिरंगा यात्रा में उमड़ा जनसैलाब

Updated:
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा | Prabhat Khabar Network

ठाकुरगंज में 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गई। इसमें छात्रों, अधिकारियों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। देखें पूरी रिपोर्ट।

विज्ञापन

ठाकुरगंज : स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत बुधवार को ठाकुरगंज में भव्य तिरंगा पदयात्रा निकाली गयी. गांधी मैदान से शुरू हुई पदयात्रा में छात्र-छात्राओं, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, पुलिसकर्मियों और आम नागरिकों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया. हाथों में तिरंगा लेकर निकले लोगों से पूरा शहर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया.

गांधी मैदान से शुरू हुई पदयात्रा पुलिस स्टेशन, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और भातडाला चौक होते हुए प्रखंड कार्यालय पहुंची. यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के जयघोष से शहर की सड़कें गूंजती रहीं. रास्ते में लोगों ने भी यात्रा का स्वागत किया.

पदयात्रा में विधायक गोपाल अग्रवाल, मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल, बीडीओ आशीष कुमार और सीओ मृत्युंजय कुमार प्रमुख रूप से शामिल रहे. इसके अलावा वार्ड पार्षद अमित सिन्हा, भाजपा नेता बिजली सिंह, कौशल यादव सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग भी तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए.

तिरंगा लेकर उत्साह से आगे बढ़े छात्र-छात्राएं

यात्रा में स्कूली छात्र-छात्राओं की भागीदारी विशेष आकर्षण का केंद्र रही. छोटे-छोटे हाथों में लहराता राष्ट्रीय ध्वज और देशभक्ति के नारों से पूरा वातावरण उत्साहपूर्ण बना रहा. विद्यार्थियों ने अनुशासन के साथ पदयात्रा में हिस्सा लिया और राष्ट्रीय एकता एवं देशभक्ति का संदेश दिया.

गांधी मैदान से प्रखंड कार्यालय तक पहुंचने के बाद पदयात्रा देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता के संदेश में बदल गयी. आयोजन के माध्यम से लोगों से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अपने घरों पर तिरंगा फहराने और राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान बनाए रखने की अपील की गयी.


विज्ञापन
बच्छराज

लेखक के बारे में

By बच्छराज

बच्छराज प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. ठाकुरगंज (किशनगंज) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन