महानंदा नदी में नहाने के दौरान डूबा 14 वर्षीय किशोर, 24 घंटे बाद मिला शव; परिजनों में कोहराम

Updated:
विज्ञापन

फोटो- सदर हॉस्पिटल में पीड़ित परिवार से बात करते नप अध्यक्ष | Prabhat Khabar Network

किशनगंज की महानंदा नदी में नहाने गया 14 वर्षीय अब्दुल गहरे पानी में बह गया, जिससे उसकी मौत हो गई। SDRF की टीम ने अथक प्रयास के बाद उसका शव बरामद किया। प्रशासन ने पीड़ित परिवार को मुआवजे का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन

Kishanganj River Drowning: किशनगंज. सदर थाना क्षेत्र के चकला घाट स्थित महानंदा नदी में मंगलवार को नहाने के दौरान 14 वर्षीय बालक तेज धार की चपेट में आकर लापता हो गया था. बुधवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर नदी से उसका शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान खगड़ा कर्बला निवासी नफीस अनवर के पुत्र अब्दुल के रूप में हुई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया.

नहाने के दौरान गहरे पानी में चला गया था बालक

जानकारी के अनुसार अब्दुल मंगलवार को चकला घाट स्थित महानंदा नदी में नहाने गया था. नहाने के दौरान वह अचानक गहरे पानी में चला गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बहने लगा. पानी में बालक को डूबता देखकर आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया. देखते ही देखते घाट पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचा प्रशासन

घटना की जानकारी मिलते ही अंचल प्रशासन की टीम तत्काल चकला घाट पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम को मौके पर बुलाया गया. एसडीआरएफ के जवानों ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से नदी में तलाशी अभियान शुरू किया.

बोट और जाल से चलाया गया सर्च ऑपरेशन

रेस्क्यू टीम ने बोट और जाल की मदद से नदी में बालक की तलाश की. नदी में तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण तलाशी अभियान में काफी चुनौती का सामना करना पड़ा. मंगलवार से जारी खोजबीन के बाद बुधवार को घटनास्थल से कुछ दूरी पर अब्दुल का शव नदी से बरामद कर लिया गया.

परिजनों में मचा कोहराम

बालक के नदी में डूबने की खबर मिलते ही परिजन बदहवास हालत में चकला घाट पहुंचे थे. शव बरामद होने के बाद परिवार में मातम छा गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा, जहां आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गयी.

मुआवजे का दिया भरोसा, नदी किनारे नहीं जाने की अपील

Kishanganj River Drowning: मौके पर पहुंचे नगर परिषद अध्यक्ष इंद्रदेव पासवान ने कहा कि सरकारी प्रावधानों के तहत पीड़ित परिवार को मुआवजा दिया जाएगा. उन्होंने लोगों से अपील की कि फिलहाल नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है, इसलिए नदी और घाट के आसपास जाने से बचें तथा विशेष सतर्कता बरतें.

Also Read: 10 साल, शराबबंदी और हजारों करोड़ का नुकसान... बिहार में आखिर क्या बदला? पूरी तस्वीर आंकड़ों में समझिए


विज्ञापन
गौरव कुमार

लेखक के बारे में

By गौरव कुमार

गौरव कुमार प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 10 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. राजनीतिक, सामाजिक व अपराध की खबरों में विशेष रूचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन