दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार

दुष्कर्म का आरोपित गिरफ्तार
किशनगंज. दुष्कर्म मामले के एक आरोपित को महिला थाना की पुलिस ने शनिवार की शाम बस स्टैंड के समीप गिरफ्तार किया है. पकड़ा गया आरोपित अब्दु शमद बहादुरगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है. महिला थानाध्यक्ष सुनीता कुमारी के नेतृत्व में केस की अनुसंधानकर्ता सीमा कुमारी ने पुलिस बल के साथ आरोपित को गिरफ्तार किया. महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए आरोपित के विरुद्ध 25 मई को प्राथमिकी दर्ज करवाई गयी. प्राथमिकी दर्ज किए जाने के बाद से ही केस का अनुसंधान प्रारंभ कर दिया गया था. उसके बाद से ही आरोपित फरार चल रहा था. पकड़ा गया आरोपित दूसरे राज्य में भगाने की फिराक में था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




