25 जुलाई को ठाकुरगंज के सभी सरकारी विद्यालयों में होगी अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड शिक्षा कार्यालय | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ठाकुरगंज के सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में 25 जुलाई को अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की जाएगी. इस बार की थीम 'समावेशी शिक्षा, हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' है, जिसका उद्देश्य शिक्षा की गुणवत्ता सुधारना और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाना है. इस संगोष्ठी में बच्चों के सर्वांगीण विकास पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

विज्ञापन

ठाकुरगंज : सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने और अभिभावकों की भागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से 25 जुलाई को प्रखंड के सभी सरकारी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी (पीटीएम) आयोजित की जाएगी. इस बार संगोष्ठी की थीम 'समावेशी शिक्षा, हमारा हर बच्चा महत्वपूर्ण' रखी गई है. शिक्षा विभाग ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी विद्यालयों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं और अधिक से अधिक अभिभावकों की उपस्थिति सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया है.

विज्ञापन

प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अवदेश शर्मा ने बताया कि विद्यालय और अभिभावकों के बीच नियमित संवाद बच्चों के सर्वांगीण विकास की सबसे मजबूत कड़ी है. इसी उद्देश्य से आयोजित होने वाली संगोष्ठी में बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, सीखने का स्तर, व्यवहार, विद्यालय की गतिविधियों तथा भविष्य की शैक्षणिक योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी. उन्होंने बताया कि सभी विद्यालयों को कार्यक्रम की तैयारी पूरी करने और प्रत्येक अभिभावक तक सूचना पहुंचाने का निर्देश दिया गया है.

उन्होंने कहा कि इस बार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों सहित प्रत्येक छात्र की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. अभिभावकों को यह भी बताया जाएगा कि घर का सकारात्मक वातावरण, नियमित पढ़ाई, समय पर विद्यालय भेजना तथा बच्चों के साथ संवाद उनकी सफलता में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षा विभाग का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के संयुक्त प्रयास से बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार करना है.

शिक्षा विभाग के अनुसार संगोष्ठी का उद्देश्य केवल परीक्षा परिणाम या अंकतालिका पर चर्चा करना नहीं है, बल्कि प्रत्येक बच्चे की क्षमता, रुचि, सीखने की गति और उसकी व्यक्तिगत आवश्यकताओं को समझते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं समावेशी शिक्षा सुनिश्चित करना है. कार्यक्रम के दौरान अभिभावकों से सुझाव भी लिए जाएंगे, ताकि विद्यालयी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके.

प्रभारी बीईओ अवदेश शर्मा ने सभी अभिभावकों से 25 जुलाई को अपने बच्चों के विद्यालय में आयोजित अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी में समय पर पहुंचकर सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की है. उन्होंने कहा कि अभिभावकों की सहभागिता से ही बच्चों के सीखने के स्तर में अपेक्षित सुधार लाया जा सकता है और 'हर बच्चा महत्वपूर्ण' की अवधारणा को वास्तविक रूप दिया जा सकता है.

यह भी पढ़ें : ठाकुरगंज में सड़क पर बंदरों का डेरा, मॉर्निंग वॉक करने वाले लोग परेशान


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन