शैक्षणिक व्यवस्था व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता हुई जांच

Updated:
विज्ञापन
शैक्षणिक व्यवस्था व मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता हुई जांच

टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में संचालित मदरसों की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार व प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण अभियान चलाया

विज्ञापन

बीडीओ व बीईओ ने टेढ़ागाछ के मदरसों का किया औचक निरीक्षण

किशनगंज. टेढ़ागाछ प्रखंड क्षेत्र की विभिन्न पंचायतों में संचालित मदरसों की शैक्षणिक व प्रशासनिक व्यवस्था का जायजा लेने के लिए सोमवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार व प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से निरीक्षण अभियान चलाया. इस दौरान धवेली एवं हवाकोल पंचायतों सहित चार पंचायतों के सात मदरसों का निरीक्षण किया गया.निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं की उपस्थिति पंजी, मदरसा शिक्षकों एवं मौलवियों की उपस्थिति पंजी, मध्याह्न भोजन चखनी पंजी समेत अन्य आवश्यक अभिलेखों की गहन जांच की. साथ ही विद्यालयों में संचालित मध्याह्न भोजन योजना की गुणवत्ता का भी निरीक्षण किया गया. अधिकारियों ने भोजन की स्वच्छता, मेन्यू के अनुरूप उपलब्धता तथा छात्रों को परोसे जा रहे भोजन की गुणवत्ता का जायजा लिया.प्रभारी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य शैक्षणिक गतिविधियों की नियमितता सुनिश्चित करना, छात्रों की उपस्थिति की समीक्षा करना तथा सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की स्थिति का मूल्यांकन करना था. उन्होंने कहा कि सभी संस्थानों को निर्धारित मानकों के अनुरूप संचालन करने का निर्देश दिया गया है.

अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने मदरसा प्रबंधन को शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार, विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने व अभिलेखों को अद्यतन रखने पर विशेष जोर देने का निर्देश दिया. जहां आवश्यक पाया गया, वहां सुधारात्मक सुझाव भी दिए गए.प्रखंड प्रशासन द्वारा चलाए गए इस निरीक्षण अभियान से मदरसों में शैक्षणिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा सरकारी योजनाओं के पारदर्शी संचालन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है. स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए नियमित निरीक्षण की आवश्यकता पर बल दिया.

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन