जल जमाव से आमजन परेशान

Updated:
विज्ञापन
जल जमाव से आमजन परेशान

सरकार के द्वारा जारी किए गए सफाई व्यवस्था के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है.

विज्ञापन

ठाकुरगंज ठाकुरगंज नगर में नालियों की नियमित सफाई न होने से जलजमाव की स्थिति बन गई है. बारिश का पानी गलियों, मोहल्लों और दुकानों में घुस गया है. नगर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ गई है. बीती रात मूसलाधार वर्षा होने के कारण स्टेशन रोड की कई दुकानों में बारिश का पानी घुस गया. स्थानीय निवासियों का कहना है कि नालियों की समय पर सफाई न होने से यह समस्या पैदा हुई है. सरकार के द्वारा जारी किए गए सफाई व्यवस्था के निर्देशों का पालन नहीं हो रहा है. इससे आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. व्यापारियों को दुकानों में पानी भरने से आर्थिक नुकसान हो रहा है. हालत यह हो गया है की दुकानदारों को नाली में जमा मलवा खुद ही निकाल कर जल जमाव की समस्या का निवारण करना पड़ा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अवधेश कुमार

लेखक के बारे में

By अवधेश कुमार

अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन