20 अप्रैल को वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जनसभा

20 अप्रैल को वक्फ संशोधन कानून के खिलाफ जनसभा
कोचाधामन. वक्फ संशोधन कानून के विरोध में आगामी 20 अप्रैल को लहरा चौक के समीप विशाल जनसभा का आयोजन होगा. विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज असफी ने कहा कि वक्फ संशोधन एक्ट का विरोध प्रखंड वार चरणबद्ध किया जा रहा है. वक्फ प्रोटेक्शन मुवमेंट के बैनर तले आगामी 20 अप्रैल से पहले जिले के सभी प्रखंडों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा. 14 अप्रैल को बहादुरगंज प्रखंड में,15 अप्रैल को ठाकुरगंज प्रखंड में, 16 और 17 अप्रैल को कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र में, 18 अप्रैल को टेढ़ागाछ प्रखंड में सभाएं होंगी. जबकि 20 अप्रैल को किशनगंज के लहरा में वक्फ प्रोटेक्शन मुवमेंट के बैनर तले विशाल जनसभा किया जाएगा. जिसमें तमाम मिल्ली संगठन और सभी राजनीतिक विपक्षी दलों के लोग शामिल होंगे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अवधेश कुमार
अवधेश कुमार विगत 25 वर्षों से पत्रकारिता से जुड़े हुए हैं. इन्होंने बतौर पत्रकार अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2001 से की. उसके बाद विगत 15 वर्षो से प्रभात खबर, किशनगंज के कार्यालय प्रभारी के रूप में कार्यरत हैं. इनकी रूचि राजनीतिक, सामाजिक व अपराध से जुड़ी खबरों में है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










