प्रथम सक्षमता पास विशिष्ट शिक्षकों को दिया गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

Updated at : 26 Dec 2024 11:21 PM (IST)
विज्ञापन
प्रथम सक्षमता पास विशिष्ट शिक्षकों को दिया गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

?????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????????

प्रथम सक्षमता पास विशिष्ट शिक्षकों को दिया गया औपबंधिक नियुक्ति पत्र

विज्ञापन

ठाकुरगंज ठाकुरगंज प्रखंड मुख्यालय के उच्च विद्यालय परिसर में गुरुवार को पहले चरण के सक्षमता पास शिक्षकों को विशिष्ट शिक्षक का औपबंधिक नियुक्ति पत्र दिया गया. इस दौरान प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कुमकुम मल्लिक भी मौजूद थी. नियुक्ति पत्र वितरण के दौरान बड़ी संख्या में सक्षमता उत्तीर्ण शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थीं. बीईओ कुमकुम मल्लिक ने कहा कि बिहार विद्यालय विशिष्ट शिक्षक नियमावली 2023 के नियम चार के परिप्रक्ष्य में स्थानीय निकाय के शिक्षकों की सक्षमता परीक्षा 2024 (प्रथम) में उत्तीर्ण के उपरांत काउंसिलिंग पूर्ण कर लिया. उन्हें विशिष्ट शिक्षक के रूप में नियुक्ति पत्र निर्गत किया जा रहा है. उन्होंने यह भी बताया कि पूर्व में आवंटित नियुक्ति पत्र निरस्त होने का आदेश मिल गया है. सभी विशिष्ट शिक्षकों का उसी विद्यालय में जहां वे पूर्व से कार्यरत थे. उसमें पदस्थापन आदेश अलग से निर्गत किया जायेगा एवं 1 जनवरी से 7 तक योगदान का समय दिया जायेगा. औपबंधिक रूप से नियुक्त विशिष्ट शिक्षक संबंधित पदस्थापन आदेश के आलोक में संबंधित विद्यालय में विशिष्ट शिक्षक के रूप में अपना योगदान समर्पित करेंगे. विशिष्ट शिक्षक के रूप में विद्यालय में योगदान की तिथि से वें विशिष्ट शिक्षक कहलाएगें एवं उक्त तिथि से वे स्थानीय निकाय के शिक्षक पद से स्वतः विरमित समझे जाऐंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन